यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस आज दूसरा मेनिफेस्टो जारी कर रही हैं ,

त्वरित ख़बरें - राहुल गांधी ने कहा- युवाओं के साथ नया उत्तरप्रदेश बनाना चाहते हैं,

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस आज दूसरा मेनिफेस्टो जारी कर रही हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव के लिए भर्ती विधान का अनावरण किया है। प्रियंका ने कहा कि युवाओं से बात करके ही ये भर्ती विधान तैयार किया है। यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है, इसलिए ये विधान बनाया है। युवा वहां क्वालिफाइड है, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिलती। हमारा यह प्रयास है कि नौजवानों की समस्याओं को सुलझाया जाए।

प्रियंका ने कहा कि यूपी में हम 20 लाख नौकरियां देंगे। इसमें 8 लाख महिलाओं के लिए होंगे। हमने विधान में ये भी बताया है कि ये कैसे करेंगे। युवा इस बात से परेशान हैं कि परीक्षाएं लीक हो रही है। युवा दुखी है।

राहुल ने कहा कि देश और उत्तरप्रदेश की समस्या हर युवा को मालूम है। कांग्रेस यहां उत्तरप्रदेश का युवा मेनिफेस्टो रिलीज कर रही है। ये युवाओं के लिए रोजगार की स्ट्रेटजी है। हम ये नहीं कह रहे हैं कि 40लाख रोजगार देंगे। हम ये बता रहे हैं कि कैसे देंगे। यूपी में हर 24 घंटे में 880 लोग रोजगार खोते हैं। 16 लाख लोगों ने रोजगार खोया है।

प्रधानमंत्री कहते थे कि दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन क्या हुआ आप जानते हैं। यूपी के युवाओं को रोजगार का विजन दे सकती है। हम नफरत नहीं फैलाते। हम युवाओं की शक्ति के साथ नया उत्तरप्रदेश बनाना चाहते हैं।

कांग्रेस यूपी में 20 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा करेंगी। इसमें 8 लाख पद महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की पूरी फीस माफ करने का भी ऐलान किया जा सकता है।

यूपी की महिलाओं के लिए कांग्रेस अलग मेनिफेस्टो जारी कर चुकी है।

कांग्रेस की दोनों लिस्ट में महिलाओं को 40% टिकट
कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 125 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। उस लिस्ट में 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था। बता दें कि यूपी में कांग्रेस 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नाम से मुहिम चला रही हैं। इसके तहत पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने वादा किया था कि यूपी में वह 40% टिकट महिलाओं को देगी।

कांग्रेस ने 20 जनवरी को दूसरी लिस्ट जारी की। यूपी में और 41 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। इसमें 16 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इसमें भाजपा नेत्री और हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की बाउंसर पूनम पंडित को बुलंदशहर के स्याना विधानसभा सीट से टिकट मिला है। वहीं, पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की पत्नी संगीता को साहिबाबाद सीट पर उतारा गया है। दूसरी लिस्ट में सबसे ज्यादा फोकस मुस्लिमों पर किया गया है। 9 मुस्लिम नेताओं को टिकट दिया गया है।

ये हैं प्रियंका गांधी की 8 प्रतिज्ञाएं

  • टिकटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी
  • छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी
  • किसानों का पूरा कर्जा माफ
  • 2500 में गेहूं धान, 400 पाएगा गन्ना किसान
  • बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ
  • दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25 हजार
  • 20 लाख को सरकारी रोजगार
  • 10 लाख तक का मुफ्त इलाज