राजनांदगांव। राशन दुकानों में चावल की कमी होने के कारण फरवरी और मार्च का एक साथ चावल आबंटन आबंटन में संशय की स्थिति निर्मित हो गई हैं. हर माह से सात फरवरी तक चावल का आबंटन हो जाता है. लेकिन इस महिना चावल का आबंटन नही हो पाया है. नान के गोदाम में भी चावल का शार्टेज बना हुआ है. ऐसे में प्रशासन द्वारा दावा किया जा रहा है कि अन्य जिलो से चावल मंगाने की तैयारी है.राज्य शासन द्वारा हर साल सात फरवरी को चावल उत्सव मनाया जाता है. लेकिन इस बार राशन दुकानो में चावल नहीं होने के कारण यह उत्सव इस बार फिका रहा. हांलाकि अफसर जल्द ही समस्या का निराकरण करने अन्य जिलो से चावल मंगाने का दावा कर रहे है. लेकिन दुकानों में चावल अब तक नही पहुंची है. चावल का पर्याप्त स्टाक नही होने के कारण सात फरवरी को आनन फानन में राज्य से चाव उत्सव को टाल दिया गया है और इसे बीस फरवरी तक बढ़ाया गया है.राज्य शासन के निर्देश पर फरवरी और मार्च माह का चावल एक साथ आबंटन के निर्देश दिए है. लेकिन नान के गोदाम में पर्याप्त चावल नही होने के कारण संशय की स्थिति बनी हुई हैं. मिली जानकारी अनुसार हर माह में जिले में करीब 85 हजार क्विंटल चावल आबंटन किया जाता है. दो माह का चावल एक साथ वितरण करने पौने दो लाख क्विंटल चावल का अनुमान है. इसके मुकाबले नॉन के गोदामों में सिर्फ 50 हजार क्विंटल चावल का ही स्टॉक है. ऐसे में चावल वितरण पर संशय बना हुआ है. खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि , कोटा पूरा करने अन्य जिलो से चावल का उठाव कराया जाएगा.