सद कार्य करना नहीं चाहते और लोग फल की इच्छा रखते हैं -आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री...

त्वरित खबरे - नेहा सेंडे रिपोर्टिंग

मात्र चाय पीकर जीवन चलाने वाले आचार्य शास्त्री जी को सुनने उमड़ रही भीड़...

राजनांदगांव :  लेवर कालोनी दशहरा मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन कथावाचक आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री ने बताया हम अपने निर्दिष्ट कर्म, व संस्कारो से दूर होते चले जा रहे हैं। आज कोई कर्म करने की ओर ध्यान नहीं देता। सद मार्ग पर चलना नहीं चाहता और  फल की इच्छा करता है। ऐसा कैसे संभ‌व हो सकता है। मानव जीवन में आए हैं तो कर्म करने करने होंगे। सद मार्ग पर चलना होगा। तभी फलों की प्राप्ति होगी। भगवान श्री कृष्ण ने तो गीता में कह‌ ही दिया है। आप कर्म करते चले जाएं, फल की इच्छा न करें।महराज जी ने बताया कि लोग कोई साधु संत महात्मा आते हैं तो भविष्य जानने लोग अपना हाथ उसके आगे कर देते हैं। महराज जी ने कहा कि सत्पुरुषों के आगे हाथ दिखाने  के बजाय उनके हाथ अपने सिर में रखवाना चाहिए ताकि तुम्हारा कल्याण हो सके,, भविष्य सुधर सके। उनके चरण कमल वंदन और नयन कमल के प्रभाव से कर कमलों द्वारा आशीर्वाद की प्राप्ति हो जाती है। महराज जी के इस भाव भरे वचनों के साथ कलाकारों ने गुरु महिमा गाते हुए,,"सारे तीरथ धाम आपके चरणों में,, हे ; गुरु देव प्रणाम, आपके चरणों में गाकर ,, माहौल को भक्तिमय बनाया। चाय पीकर ही जीवन यापन कर रहे महराज जीश्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन कर्ता नगर निगम नेता प्रति पक्ष संतोष पिल्ले के इस भागवदीय आयोजन में कथावाचक आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री जी की आध्यात्मिक भरी वाणी सुनने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। मंगलवार की कथा में शहर की पूर्व महापौर श्रीमती हेमा देशमुख,शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू मुदलियार, अमीन हुड्डा पार्षद सतीश मसीह का आगमन हुआ।आचार्य शास्त्री जी को कवर्धा से सुनने अपने परिवार सहित पधारे एक धर्मानुरागी व्यक्ति ने बताया कि महराज जी सिर्फ चाय पीकर ही रहते हैं। महराज जी ज्योतिष के भी अच्छे जानकार हैं। उनके  कथा के वे प्रेमी हैं। ऐसे ही कथा श्रवण कर रहे एक व्यक्ति ने बताया कि जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह गरीबो को  एक रुपए में चावल  देकर चाउंर वाले बाबा के रुप में मशहूर हो गए। गुंडे बदमाशो व महिलाओं को छेड़ने वाले व‌ सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले असमाजिक तत्वों के घरों में बुलडोजर चला कर यूपी के सीएम आदित्यनाथ जी बुलडोजर बाबा जी  बन गए, रेल्वे स्टेशन में लोगो‌ को चाय पिला कर गुजरात व देश की गद्दी संभालने वाले दबंग प्रधानमंत्री मोदी जी को चाय वाले बाबा के नाम से याद किया जाता हैं वैसे ही छत्तीसगढ़ के सिलियारी निवासी मां कौशल्या के भूमि वाले कौशल प्रदेशी आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री जी चाय वाले बाबा के नाम से मशहूर हैं। कथावाचन के दौरान बाबा जी ने भगवान श्री कृष्ण लीला का वर्णन किया। कार्यक्रम स्थल पर कंस के कारागार की झांकी दिखाई गई। आचार्य द्वारा गोवर्धन लीला व अन्नकूट पूजा के तहत छप्पन भोग चढ़ाएं जाने से कार्यक्रम स्थल में श्री कृष्ण भक्ति की बयार बह चली। लोग सुध - बुध खोकर श्री कृष्ण भक्ति में रमे रहे। उक्ताशय की जानकारी संतोष पिल्ले द्वारा दी गई