धोखाधड़ी कर रकम ट्रांसफर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

त्वरित खबरे : ज़ाफ़रान खान रिपोर्टिंग

आरोपी को जिला कैमूर (बिहार) से किया गया गिरफ्तार

 दुर्ग : दिनांक  06.03.2024 को प्रार्थी संतोष कुमार द्वारा थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका एमआई कंपनी का मोबाइल फोन गुम हो गया था, जिसमें जियो एवं आइडिया कंपनी के सिम लगे हुए थे। गुम हुए मोबाइल का दुरुपयोग कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन-पे UPI के माध्यम से कुल 1,23,900/- रुपये की राशि अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी की गई।प्रकरण में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 90/2024 धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान बैंक से प्राप्त जानकारी के आधार पर राशि जिस खाते में ट्रांसफर की गई थी, वह खाता सचिन किसपोट्टा, उम्र 32 वर्ष, निवासी जिला कैमूर (बिहार) के नाम से संचालित होना पाया गया।प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम को बिहार रवाना किया गया, जहां से आरोपी को विधिवत हिरासत में लेकर दुर्ग लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

घटनास्थल : थाना छावनी क्षेत्र, जिला दुर्ग

आरोपी का विवरण : सचिन किसपोट्टा, उम्र 32 वर्ष, निवासी जिला कैमूर (बिहार)

जप्त सामग्री : विवेचना के दौरान संबंधित बैंक खाते एवं डिजिटल लेन-देन से संबंधित दस्तावेज

सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना छावनी में पदस्थ पुलिस स्टाफ की सक्रिय एवं तकनीकी साक्ष्य आधारित विवेचना में सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना एवं बैंक/UPI सेवा प्रदाता को सूचना दें तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन की जानकारी तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं। साइबर अपराधों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।