साइबर सेल एवं थाना बेरला पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।
बेमेतरा / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
*इसी क्रम में 29 दिसम्बर 2025 को* थाना बेरला स्टाफ को जरिये मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम करेली पानी टंकी के पास नर्सरी में ग्राम देवादा का हरीश कुमार डेहरे द्वारा अंको पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख कर लोगों को सट्टा खेला रहा है। कि सुचना पर थाना बेरला एवं साइबर सेल पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया। आरोपी हरीश कुमार डेहरे से पुछताछ करने पर पता चला कि सुरज सोनी निवासी बेरला के कहने पर सट्टा-पट्टी लिखना।
*जिस पर थाना बेरला में* जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपी 01. हरीश कुमार डेहरे पिता दिलीप दास उम्र 28 वर्ष, निवासी देवादा, थाना बेरला, 02. सूरज सोनी निवासी बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ(प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 5,450/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी,पेन जप्त किया गया है। प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश जारी हैं।
*उक्त कार्यवाही में* साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, सउनि दिनेश चंद शर्मा, प्रधान आरक्षक दीनानाथ यादव, आरक्षक संजय पाटिल, नूरेश वर्मा, जयकिशन साहू, भावेश गोस्वामी, रामेश्वर पटेल, तुका राम निषाद सहित थाना बेरला के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।