खोपली में धान खरीदी का शुभारंभ: किसानों में उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार खोपली में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार यदु के द्वारा पूजा-अर्चना करके शुभारंभ किया गया
किसानों में उत्साह,प्रशासन ने की पुख्ता व्यवस्थाएँ।*
*उतई। खोपली छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ सोमवार को खोपली में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। खरीदी कार्य शुरू होते ही किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।महामंत्री प्रवीण यदु ने बताया कि,शासन के निर्देशों के अनुरूप खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जाएगा।मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ- जैसे तौल-कांटा, बोरों की उपलब्धता, गुणवत्ता जांच,टोकन वितरण और साफ-सफाई पहले से ही सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि,खरीदी केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा नहीं होने दी जाएगी। प्रवीण यदु ने आगे कहा कि अब फसल बेचने में किसी तरह की नहीं होगी परेशानी कार्यक्रम के दौरान किसानों ने समय पर खरीदी प्रारंभ होने पर विष्णुदेव साय पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि,तय समय पर धान खरीदी शुरू होने से उन्हें अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। किसानों ने प्रशासन और शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,सुचारू खरीदी प्रक्रिया ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देती है।और किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।इस प्रकार खोपली में धान खरीदी सीजन की शुरुआत उत्साह,अनुशासन और सुव्यवस्थित माहौल में हुई, जिससे आने वाले दिनों में खरीदी कार्य सुचारू रहने की उम्मीद बनी हुई है।इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,सरपंच मंजू वर्मा,योगेश साहू,लक्ष्मी नारायण चंद्राकर पर्यवेक्षक सेलूद,कृषि विस्तारक दीपा साहू, खाद्य निरक्षक रेणु जांगड़े,टूमन चंद्राकर,अश्वनी वर्मा, कोमल बंजारे,जगन्नाथ यदु,किशुन चंद्राकर,शुभम वर्मा, राजूलाल साहू,सहित अधिक सांख्य में किसान उपस्थित रहे।*