चिल्हाटी पुलिस थान में - 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला

त्वरित ख़बरें - बच्ची के साथ आरोपी ने किया था दुष्कर्म:अनाचार के आरोपी को अंतिम सांस तक रहना होगा जेल में

घर पर अकेली 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी 75 साल का है। जिसे अंतिम सांस तक अब जेल में रहना होगा। घटना जनवरी 2021 में चिल्हाटी थाना क्षेत्र की है। वारदात वाले दिन नाबालिग बच्ची अपने घर पर अकेली थी, उसके माता-पिता खेत गए हुए थे।

तभी 75 वर्षीय मुकुंद राव सरजारे ने बच्ची को अपने घर बुलाया। बच्ची जब उसके घर पहुंची तो आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजन जब घर लौटे तो उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने थाने में मामले की शिकायत की। चिल्हाटी पुलिस ने गंभीर अपराध को देखते हुए तत्काल आरोपी मुकुंद राव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में चल रही थी, सुनवाई पूरी होने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश शैलेष शर्मा ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा दी गई है। मामले की पैरवी लोक अभियोजक परवेज अख्तर ने की है।