डोंगरगढ़ आचार्य विद्यासागर महाराज के अपमान पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने दिया ज्ञापन।
डोंगरगढ़- धर्मनगरी विश्व प्रसिद्ध जैनाचार्य विद्यासागर जी महाराज की कर्मभूमि है जहां रहकर महाराज ने ज्ञान का उपदेश दिया और इसी भूमि पर संलेखना के द्वारा अपने प्राणों का उत्सर्ग किया।
सांसद प्रतिनिधि एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष तरुण हथेल ने कहा कि आचार्य पर सभी धर्मों के लोग निष्ठा का भाव रखते हैं एवं पूज्य गुरुदेव भी सभी इंसानों पर समान रूप से करूणा का भाव रखते थे। संत किसी जाति के नहीं होते बल्कि वे जीव मात्र की कल्याण की कामना करते हैं। आज आचार्य देह त्याग कर भी डोंगरगढ़ की धरती को विश्व पटल पर अमिट कर गए। विदित रहे कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह भी आचार्य के दर्शन लाभ लेने हेतु डोंगरगढ़ पहुंचे थे।
विहिप के जिला अध्यक्ष हथेल ने कहा कि ऐसे राष्ट्र संत का दर्जा प्राप्त आचार्य विद्यासागर महाराज के विरुद्ध संतोष जैन (पटना वाले) निवासी सागर मध्यप्रदेश द्वारा अभद्र एवं अपमानजक टिप्प्णी की गई। जिसके विरोध में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल डोंगरगढ़ देश के प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर शीघ्र कठोर कार्यवाही की मांग करता है।
इस अवसर पर तरुण हथेल, जवाहर विश्वकर्मा, विक्की महोबिया, राजेश गजभिए, भागचंद जांगड़े, अनिल करोड़ी, हर्षपाल सिंह, चन्द्रिका सिंह, राम विलास सिंह उपस्थित थे