दुर्ग / दुर्ग जिले में, एसडीएम की गाड़ी से एक कार के टकराने के बाद, भाजपा नेता सहित तीन लोगों ने एसडीएम के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इस घटना के बाद, एसडीएम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत दे दिया गया है आपको बता दे कि भिलाई छावनी का एस डी एम बताते हुए धमकी देते हुए आरोपीगण को धमकाया गया । आरोपीगण उक्त घटना कारित नहीं किये हैं उसके बाद भी आरोपीगण यह जानकर कि प्रार्थी एस डी एम है, उनसे माफी मांगी लेकिन प्रार्थी के द्वारा आरोपीगण से गाली गलौच एवं धमकी देते हुए तुम लोगों को जेल में सड़ा दंगा ू , तुम मुझे जानते नहीं हो, मैं दर्ग ु में एस डी एम हूं और प्रार्थी के द्वारा आरोपीगण के विरूद्घ झूठी शिकायत दर्ज की गई है और शिकायत में जो घटना बताई गई है, वैसी कोई घटना नहीं हुआ है तथा प्रार्थी के द्वारा अपने व्यक्तिगत वाहन का संचालन किया जा रहा था । प्रार्थी के द्वारा अपने एफ आई आर में बताया गया है कि रात्रि 9:00 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय से कार्य संपादित कर अन्य शासकीय कार्य करने के लिए सुभाष नगर पद्यनाभपुर दुर्ग की ओर जा रहा था जबकि घटना दिनांक 24-07-2025 को हरेली त्यौहार का शासकीय अवकाश राज्य सरकार के द्वारा घोषित किया गया था, ऐसी परिस्थिति में एस डी एम द्वारा रात्रि 9:00 बजे कलेक्ट्रेट में ऐसा कौन सा शासकीय कार्य किया जा रहा था तथा रात्रि 9:00 बजे शासकीय कार्य के लिए सुभाष नगर पद्यनाभपुर जा रहा था जबकि आवेदक भिलाई एवं छावनी क्षेत्र का एस डी एम है, उनका दुर्ग शहर कार्य क्षेत्र में नहीं आता है उपरोक्त परिस्थिति से स्पष्ट है कि प्रार्थी के द्वारा अपने एस डी एम होने के पद एवं पावर का दुरुपयोग करते हुए आरोपीगणों के विरूद्घ झूठी शिकायत कर उन्हें झूठा फंसाया गया है । आरोपीगण के विरूद्घ लगाये गये अपराध धारा में से न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत दिया गया l