खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताएं- लीनेस क्लब ने कराई रोचक स्पर्धाएं,

त्वरित ख़बरें - विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया

ऑल इंडिया लीनेस क्लब ने नववर्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। वृद्धा आश्रम में जाकर फल एवं मिठाइयां बांटी गई। सभी सदस्यों को फूल देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाई।

क्लब के सदस्यों ने आने वाले समय में और भी सेवा कार्यों को निरंतर करने की योजना बनाई। अध्यक्ष डॉ शमीम ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर माइक्रोचेयर पर्सन राबिया शादाब एवं माइक्रो चेयर पर्सन लक्ष्मी साहू सहित आसमा, सबीहा गाजी, शबाना, अलीशा, नीलू,आशा वर्मा, आंचल, लक्ष्मी बनर्जी आदि सदस्य उपस्थित थे ।