नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत् दुर्ग पुलिस पहुंची रामनगर इंदिरा गांधी उ. मा. विद्यालय....
*अनजान व्यक्तियों से अपनी निजी जानकारी शेयर ना करने के संबंध में किया गया जागरूक*
**अभिव्यक्ति अप का किया गया प्रचार प्रसार*
*मोबाइल के उपयोग में सावधानी बरतने किया गया जागरूक।*
**छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में किया गया जागरूक*
*छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी *अपराध एवं साइबर संबंधित अपराध के बारे में किया गया जागरूक*
दुर्ग जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत्
*
*सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा* के द्वारा शाला परिसर में उपस्थित छात्र छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं को सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी दी गई , पास्को एक्ट ,*नशे के उपयोग से होने वाली समस्या के बारे में एवं नशे से मुक्त होने के विभिन्न प्रकार साधनो की जानकारी दी गई,* छात्र-छात्राओं को आवश्यक इमरजेंसी नंबर *112, 9479192099* की जानकारी दी जाकर अपनी निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों से शेयर नहीं करने एवं सोशल मीडिया का सेफ्टी फीचर के साथ उपयोग एवं *1930* इमरजेंसी नम्बर के बारे में बताया गया, अपने मोबाइल पर महत्वपूर्ण नम्बर को सुरक्षित रखने साथ ही साथ अपने पास रखें अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर ना करने एवं इमरजेंसी नंबरों की जानकारी दी गई उपस्थित छात्र छात्राओं को जीवन में आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या को अपने माता-पिता एवं अपने गुरुजनों से शेयर करने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया गया ।
दुर्ग जिले के इंदिरा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगभग 145 छात्र छात्राओं, स्कूल प्रिंसिपल एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे एवं महिला रक्षा टीम के सदस्य भी उपस्थित थे।