राजनांदगांव :- छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी नंदग्राम राजनांदगांव की पावनधरा पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि नगर कोसरिया यादव समाज राजनांदगांव द्वारा ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए एवं भगवान श्रीकृष्ण जी की शोभा यात्रा झांकी निकालने के संबंध में बैठक रखी गई है।साथ ही आगामी आयोजन को लेकर भी चर्चा की जायेगी जिसमें यादव महाधिवेशन यादव मेला प्रदेश स्तरीय यादव युवक-युवती परिचय सम्मेलन सामूहिक विवाह सम्मान समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विधवा, तलाकशुदा, विधुर, परित्यक्ता और अधिक उम्र के लोगो का भी रिश्ता जोडऩे के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की जावेगी। सामाजिक गतिविधियों पर विशेष चर्चा की जावेगी।
बैठक दिनांक - 13 जुलाई 2025 रविवार समय- दोपहर 2.00 बजे से
स्थान :- क्लब चौक, हनुमान मंदिर के पास, सामुदायिक भवन, बसंतपुर, राजनांदगांव
इस बैठक में कोसरिया यादव समाज के संरक्षकगण, नगर पदाधिकारीगण, महिला मंडल पदाधिकारीगण, वरिष्ठगण, गौंटियागण, वार्ड अध्यक्षगण, युवा मंडल वार्डो के सामाजिक सदस्यगण के उपस्थिति में बैठक सम्पन्न होगी।