नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आरोपी की गिरफ्तारी...

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

*नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आरोपी की गिरफ्तारी* 

* *प्रतिबंधित ब्राउन शुगर एवं नशीली दवाईयाँ (टेबलेट) की ब्रिकी करने वाला पुलिस की गिरफ्त में* 

* *आरोपी के कब्जे से 11.530 ग्राम ब्राउन शुगर व 900 नग नशीली दवाईयां (टेबलेट) जप्त*

* *44000/- रु की ब्राउन शुगर व  प्रतिबंधित नशीली दवाईयां (टेबलेट) जप्त* 

* *आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस में कार्यवाही कर भेजा गया जेल* 

    --0--

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों की पतासाजी कर लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में दिनांक 02.07.2025 को मुखबिर सूचना मिली कि *शीतला नगर खाम तालाब प्रीति श्रृंगार सदन के सामने दुर्ग में एक व्यक्ति अवैध धन अर्जित करने के लिये प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित नशीली दवाईयां (टेबलेट) रखकर विक्रय करने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है।* 

 

उक्त सूचना पर तत्काल *पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया,* जिससे पूछताछ के दौरान अपना नाम *विकास पोहेकर उम्र 20 साल निवासी जयंती नगर, थाना मोहन नगर का होना बताया। आरोपी के कब्जे से विधिवत 11.530 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती करीबन 35,000/- रू. तथा 900 नग नशीली टेबलेट कीमती 9,000/- रू. को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।* आरोपी को *थाना दुर्ग के अप. क्रमांक- 309/2025 21(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट में  गिरफ्तार कर* न्यायिक रिमाण्ड पर  भेजा गया  है।

उक्त कार्यवाही में उनि उदय शंकर झा, प्रताप सिंह ठाकुर, सउनि रामकृष्ण तिवारी, आरक्षक गजेन्द्र यादव, प्रशांत पाटनकर, केशव कुमार का सराहनीय भूमिका रही।