बटनची चाकु के साथ आरोपी गिरफ्तार...

त्वरित ख़बरें - राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

सोशल मीडिया पोस्ट पर राजनांदगांव पुलिस कर रही है सतत निगरानी...

डोंगरगढ़ : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय  मोहित गर्ग, अति0पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीआपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा  डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों, अवैध गांजा, शराब, विक्रेता चाकुबाज एवं अन्य असमाजिक तत्वों व सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि पर चाकू या आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर डोंगरगढ़ पुलिस लगातार निगरानी रखकर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी अभियान दौरान दिनांक- 24.06.2025 को एक लड़का नेहरू कॉलेज गाजमर्रा रोड़ डोंगरगढ़ के पास धारदार चाकु रखकर लोगो को दिखाकर डरा धमका रहा है कि सूचना पर तत्काल स्टाफ मौके पर पहुच कर घेराबंदी कर आरोपी को एक बटनची चाकू के साथ सावधानी पूर्वक पकड़ा गया पुछताछ करने पर अपना नाम रितेश मसीह पिता मुकेश मसीह उम्र- 30 साल पता बंगाली पारा वार्ड न0- 21 थाना डोंगरगढ़ जिला राजनंादगंाव बताया आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनची चाकू विधिवत जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपी रितेश मसीह ने कुछ दिनों पूर्व ही सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में चाकू के साथ फोटो अपलोड किया था। डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया के आपत्तिजनक पोस्ट पर निगरानी किया जा रहा है एवं उस पर कार्यवाही किया जा रहा है। आम जनता से पुलिस की अपील है कि चाकू व अन्य आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल करने से बचें। भविष्य मे इस प्रकार शोशल मिडिया मे गलत पोस्ट कर समाज मे अशांति फैलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, सउनि0 गणेश चौहान, आरक्षक चितेश गात्रे, अजय पटले, अशोक यादव, योगेश साहू, का विशेष योगदान रहा है।

नाम आरोपीः- रितेश मसीह पिता मुकेश मसीह उम्र- 30 साल पता बंगाली पारा वार्ड न0- 21 थाना डोंगरगढ़ जिला छ0ग0 राजनांदगांव छ0ग0

जप्तीः- एक धारदार बटनची चाकू।