जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया
गरियाबंद :- नवीन शिक्षा सत्र 2025-26 में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आज पीएम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू एवं बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए शिक्षा ही पहली सीढ़ी होती है। शासन द्वारा शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से सभी शाला जाने योग्य बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित किया गया है। बच्चे ही भविष्य के नागरिक है इसलिए बच्चों को स्कूल भेजना हम सबकी जिम्मेदारी हैं, उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाकर सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। सांसद चौधरी ने शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि व्यक्ति के समुचित विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा से ही देश और समाज सशक्त होता है। विद्यार्थी जीवन ही पूरे जीवन की बुनियाद होती है। चौधरी ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव का मूल उद्देश्य है कि एक भी बच्चा स्कूल आने से न छूटे। हमारी सरकार शिक्षा के जरिए पूरे समाज को एक साथ जोड़कर उनके लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करना चाहती है। शिक्षा केवल डिग्री लेने के लिए नहीं है। शिक्षा और संस्कार दोनों जरूरी है शाला प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है और उसकी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हम सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश एवं देश में लगातार अच्छा काम किया जा रह है। युक्तियुक्तकण के माध्यम से सभी स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है।विशेष अतिथि के रूप में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा कि प्रवेश उत्सव के माध्यम से यह सुनिश्चित करना है, कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। हर बच्चा स्कूल जाए, यह सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से ही हम शिक्षित व आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही भविष्य की नींव हैं साइकिल, किताब, बैग सहित अन्य सामग्री बांटी गई