राजनांदगांव :- आज एनएसयूआई ने प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के आदेशानुसार प्रदेश सचिव ऋषभ निर्मलकर के नेतृत्व में दिग्विजय महाविद्यालय चौक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया गया। एनएसयूआई प्रदेश सचिव ऋषभ निर्मलकर ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ साथ जिले कि पूरी शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो गई है। और सरकार शराब दुकान खोलने में मस्त है। जिले के महाविद्यालयो में नियमित प्रोफेसर नहीं हैं। छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है।। बड़े दुःख कि बात है कि मुख्यमंत्री के पास ही शिक्षा विभाग भी हैं।। फिर भी ये विभाग का अता पता नहीं पूर्व पार्षद एवं छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषि शास्त्री और प्रदेश सचिव एनएसयूआई राजा यादव में कहा कि प्रदेश भर में लगातार भाजपा और आएसएस संगठन से जुड़े छात्रनेता अवैध तस्करी और अपराध में संलिप्त पाए जा रहे है,स्कूल और महाविद्यालय की व्यवस्था लचर होती जा रही है, बेरोजगारी चरम पर है और वही विष्णु देव सरकार सुशासन तिहार मनाने मे व्यस्थ है आने वाले समय मे भी सरकार के कुशासन के खिलाफ आइना दिखाने के लिए हम सब लामबंद रहें एनएसयूआई प्रदेश सचिव शुभम प्रजापति एवं विधानसभा अध्यक्ष उज्जवल निर्मलकर ने कहा कि बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में छात्रों के लिए महाविद्यालय में अध्ययन करने वालों छात्रों के लिए आने जाने के लिए ट्रेवल्स एलाउंस दिया जाएगा लेकिन बीजेपी कि सरकार बनने के बाद एक भी छात्र को इसका लाभ नहीं मिला। इस कार्यकम में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री, प्रदेश सचिव ऋषभ निर्मलकर, शुभम प्रजापति, अभिमन्यु मिश्रा, यमन सांडे, टिकेश देशलहरे, आयुष, रोहित उत्केल, संजय सिन्हा, लोकेश साहू, यशवंत साहू, लव, अतुल लहरें, मयंक मिश्रा, जितेंद्र पटेल एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।