अब HSRP नंबर प्लेट अनिवार्य! नहीं लगाने पर लगेगा चालान – परिवहन विभाग का बड़ा आदेश...

त्वरित खबरें - आभा किंडो रिपोर्टिंग

अब HSRP के बिना सड़क पर चलना पड़ेगा भारी...

छत्तीसगढ़ भिलाई, 21 जून 2025, में अब जो वाहन बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के सड़कों पर दौड़ते नजर आएंगे, उनके खिलाफ सीधी चालानी कार्रवाई की जाएगी। रायपुर में आयोजित बैठक में परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश ने सख्त निर्देश दिए हैं।

परिवहन विभाग की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला - मंत्रालय महानदी भवन में परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में HSRP से जुड़ी कंपनियों और सभी जिलों के परिवहन अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में स्पष्ट कहा गया कि बिना HSRP नंबर प्लेट के वाहनों को बख्शा नहीं जाएगा।

 ग्रामीण क्षेत्रों और इंडस्ट्रियल एरिया में लगेगा कैंप - HSRP वेंडरों को निर्देश दिया गया है कि वे तहसील मुख्यालयों, ग्रामीण कस्बों और भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे इंडस्ट्रियल और एजुकेशन संस्थानों में कैंप लगाएं। खासकर दुर्ग जिले में भिलाई स्टील प्लांट के स्टाफ पार्किंग में भी कैंप लगाने का आदेश दिया गया है।

लोगों को किया जाएगा जागरूक - HSRP के नियमों और आवश्यकता को लेकर आम जनता में जागरूकता लाने के लिए पेट्रोल पंप और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बैनर-पोस्टर लगाए जाएंगे। 

फिटमेंट सेंटरों की होगी निगरानी - सभी कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि वे तहसील स्तर पर स्थायी फिटमेंट सेंटर स्थापित करें और मैनपावर बढ़ाएं। साथ ही परिवहन अधिकारी इन सेंटरों का लगातार निरीक्षण करेंगे।

जल्द होगी अगली समीक्षा बैठक - परिवहन विभाग ने आगामी सप्ताह में फिर से समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है।यदि आपके वाहन में अब तक HSRP नहीं लगी है, तो तुरंत लगवाएं वरना चालान से नहीं बच पाएंगे। इस खबर को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाएं ताकि सभी समय रहते जागरूक हो सकें।