श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल पुलगांव दुर्ग में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस के अवसर पर अभिभावक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन

त्वरित ख़बरें रिपोर्टिंग

श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल पुलगांव दुर्ग में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस के अवसर पर दिनांक 16/06/2025 को अभिभावक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के समस्त गणमान्य सदस्य प्राचार्य शिक्षक गण एवं अनेक अभिभावक उपस्थित हुए

           कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ विद्यालय की प्राचार्य ने स्वागत भाषण में विद्यालय की कार्य प्रणाली शैक्षणिक दृष्टिकोण तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अपनाइ जा रही नीतियों की जानकारी दी गई |


कार्यक्रम में सभी विषय विशेषज्ञों ने अभिभावकों को पाठ्यक्रम मूल्यांकन प्रणाली अनुशासन नीति सह शैक्षणिक गतिविधियों एवं तकनीकी संसाधनों के उपयोग को विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया |

अंत में अभिभावकों द्वारा विद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए सकारात्मक संवाद किया | विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों एवं प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया जिनकी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को सार्थक एवं प्रेरणादाई बनाया |