धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

नहर नाली एसीसी कालोनी के पास जामुल का मामला

दिनांक 16/06/2025 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान थाना जामुल पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति नहर नाली एसीसी कालोनी जामुल के पास धारदार हथियार तलवारनुमा कटार लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा-धमका रहा है। 

जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल सूचना तस्दीक एवं रेड कार्यवाही पर  घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से नाम पता पुछने पर अपना नाम दीपक कुमार राणा राजीव नगर छावनी का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार तलवारनुमा कटार को जप्त किया गया। आरोपी को आज दिनांक 16.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।  

 इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेन्द्र देशमुख, प्र.आर. राकेश साहू, आर. रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान यादव, अतुल सिंह का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र. 448/2025 

धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट 

जप्ती- धारदार हथियार तलवारनुमा कटार 

आरोपी दीपक कुमार राणा पिता राम कुमार राणा उम्र 30 साल निवासी राजीव नगर छावनी थाना जामुल