सरायपाली बॉर्डर पर प्राइवेट एवं सरकारी अधिकारीयों द्वारा नही थम रही अवैध वसूली !!

त्वरित ख़बरें:-

बीती रात सरायपाली बॉर्डर पर चुना लोड गाड़ी नं. CG 04 HV2917 चउदह चक्का की गाड़ी जिसे वनी महराष्ट्र से लोड कर जिंदल उड़ीसा ले जाया जा रहा था जिसमें 29 टन 700 माल चुना भरा हुआ था जबकि गाड़ी की पासिंग 30 टन की है  भारी बारिश की वजह से लगे जाम के कारण व CG गाड़ियों को कभी-कभी रोका जाता है एवं कभी-कभी छोड़ दिया जाता है इसलिए ड्राईवर आगे निकल गया किन्तु कुछ दुरी पर आगे बैरियर वालों ने गाड़ी रोककर अंदर जाने की बात कहीं सारी फाइल लेकर मैं अंदर गया तब उन्होंने कहा तूने गाड़ी भगाया है तुझे 5000 चलाना भरना पड़ेगा जब मुझे गाड़ी रोकवाया गया तब मैंने गाड़ी रोका किन्तु मुझसे पैसे की मांग कर मुझसे अभद्र व्यवहार करने लगे गन्दी-गन्दी गाली-गलोच करने लगे  | ड्राईवर से उसका मोबाइल छीन कर उसे तोड़ दिया गया एवं चार लोगों द्वारा उसका हाथ-पैर पकड़कर उसे लाठीयों से खूब पिटा गया, झूठे केस में फसाने की बात कहीं गई | ड्राईवर द्वारा  थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज करनी चाही किन्तु थानेदार द्वारा ड्राईवर को घटना स्थल पर जाकर 112 नं. पर कॉल कर उसके साथ हुई घटना को बताने कहा गया ड्राईवर द्वारा 112 नं. पर कॉल करने पर 122 वालों ने कहा एक बार आप थाना जाकर आ चुके हो इसलिए हम कोई कार्यवाही नहीं कर सकते आप पुन: थाने जाइये ड्राईवर द्वारा बैरियर अधिकारीयों से हाथ-पैर जोड़ने पर ड्राईवर से 2000 रूपये लेकर 1500 रूपये की रसीद देकर जाने दिया | सरायपाली बॉर्डर पर प्राइवेट एवं सरकारी अधिकारीयों द्वारा अवैध वसूली के नाम पर हर रोज ड्राईवरों से मारपिट की जाती है गाड़ी मालिको द्वारा अधिकारीयों को फ़ोन लगाने पर फ़ोन नही उठाते इसलिए ड्राईवरों को आगे जाने के लिए पैसे देकर ही आगे जाना पड़ता है |