प्रशासन की मौन स्वीकृति से रेत व मुरम की अवैध खनन जारी

त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग राहुल ओझा राजनांदगाव क्राइम रिपोर्टर एवं डोंगरगढ़ ब्यूरों प्रमुख
प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा अवैध खनन प्रशासन मौन

राजनांदगाव / डोंगरगढ़ / त्वरित ख़बरें / न्यूज़ / डोंगरगढ़ के  ग्राम करवारी,संडी,पीपरखार में  सूखा नदी पर दिनदहाड़े व रात के अंधेरे में  रेत की अवैध खुदाई कर सैक़ड़ों ट्रिप परिवहन हो रहा है। वहीं रेत डंप का परमिशन लेकर नदी से रेत चोरी का धंधा चल रहा है। प्रशासन के सारे नियमो और सारे कानून कायदा को सरेआम ठेंगा दिखाते हुए  सूखा नदी का सीना छलनी किया जा रहा है और जिम्मेदार मौन साधे हुए है। करवारी,संडी,पिपरखार में कानून की धज्जिायां उड़ाई जा रही है। यहाँ हो रहे रेत खुदाई के अवैध कारोबार में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ,ओहदे पदो पर बैठे जिम्मेदारों सहित छुटभैयए नेताओं का नाम सामने आ रहा है। जिसके कारण ग्रामीण में अवैध रेत खनन पर खनन माफियाओं को जिला प्रशासन की खुली छूट मिली हुई है।नतीजन सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगना लाजमी है।

राजनांदगाव जिले में जिला प्रशासन के नाक के नीचे खुलेआम नियमों को ताक में रखकर रेत खनन एवं मुरम खनन का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है। खनन माफिया पहुंच और पैसों के दम पर सारे नियम और कानून कायदों को जेब में रख लिए है। जिसे प्रशासन भी रोकने में बेबस नजर आ रहे है।जिसके कारण खनन माफिया की दबंगई खुलकर सामने आ रहा है।संभाग के एसडीएम साहब को सूचना देने पर कार्रवाई का आश्वासन ही दिया जा रहा पर कार्यवाही के नाम पर कुछ हो नही रहा है |