संस्कारधानी राजनांदगांव में सोहनलाल गुप्ता परिवार द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिए एक पहल की गई सोहनलाल गुप्ता के छोटे सुपुत्र सूरज गुप्ता एवं खुशबू के विवाह उपलक्ष्य में विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए गुप्ता परिवार जनों ने पहल की इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हरा भरा रखना है गुप्ता परिवार के द्वारा आगंतुक पधारे अतिथियों को रिटर्न उपहार में पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए 500 निशुल्क बीज युक्त सीड बॉल एवं 100 पौधे रिटर्न उपहार के रूप में प्रदान प्रदान किए गए जिसमें अनेक प्रकार के बीज युक्त सीड बॉल फलदार जामुन , इमली , आम , आंवला , अमरूद, चीकू, पपीता , व अनेक प्रकार के पौधे फूलदार, फलदार रिटर्न उपहार स्वरूप आगंतुक पधारे अतिथियों को भेंट किए गए lइस पहल का मुख्य उद्देश्य एक पेड़ स्वयं के लिए अवश्य लगावे एवं स्वयं का जीवन बचाएं हमारे जीवन में पेड़ों का बहुत अधिक महत्व है पेड़ों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती l प्रकृति को हरा भरा रखना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है | आईए आप और हम सब मिलकर स्वयं के लिए एक पेड़ लगाए और जीवन बचाएं l