स्वावलंबी महिला सशक्त भारत में पहचान एग्जिबिशन एक पहल
राजनांदगांव संस्कारधानी राजनांदगांव में समाजसेवी खंडेलवाल महिला मंडल की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष सरला खंडेलवाल के नेतृत्व में विगत दिनों आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से आगामी माह 16 एवं 17 जुलाई 2025 को महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से पहचान एग्जिबिशन का निर्णय खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा लिया गया l इस एग्जीबिशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी बनाना है ताकि वह आज के आपाधापी के युग में स्वयं के पैरों पर खड़ी हो सके आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका प्रमुख हो महिला स्वयं के रोजगार से आगे बढ़कर ऊंचाइयां हासिल करें स्वावलंबी महिला सशक्त भारत में महिलाओं की भूमिका इस पहचान एग्जिबिशन से मजबूत होगी पहचान एग्जीबिशन में आप पाएंगे lमहिलाओं द्वारा स्वनिर्मित घरेलू उत्पाद उपभोग सामग्री , हस्तशिल्प कला सामग्री, अगरबत्तियां , माटी कला मूर्तियां, आकर्षक पेंटिंग, महिलाओं के परिधान, महिलाओं की श्रृंगार सामग्री, विभिन्न प्रकार की ज्वेलरी, स्टेशनरी, बच्चों के खिलौने, एवं स्वादिष्ट व्यंजन के स्टॉल महिलाओं द्वारा इस पहचान एग्जीबिशन में लगाए जाएंगे l उपरोक्त जानकारी खंडेलवाल महिला मंडल प्रचार प्रमुख प्रतिभा खंडेलवाल ने दि l