जनवरी में कब- कब रखा जाएगा एकादशी व्रत जाने पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और पारणा

त्वरित ख़बरें - एकादशी व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है और एकादशी के दिन चावल का सेवन करना वर्जित होता है।

जनवरी में कब- कब रखा जाएगा एकादशी व्रत

हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत रखने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। हर माह में दो बार एकादशी पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। एकादशी व्रत में भगवान विष्णु की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। एकादशी व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है और एकादशी के दिन चावल का सेवन करना वर्जित होता है। 

पौष पुत्रदा एकादशी- 13 जनवरी, 2022

  • पौष मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है।

मुहूर्त-

  • एकादशी तिथि प्रारम्भ - जनवरी 12, 2022 को 04:49 पी एम बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त - जनवरी 13, 2022 को 07:32 पी एम बजे
  • 14 जनवरी को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 07:15 ए एम से 09:21 ए एम
  • पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 10:19 पी एम

षटतिला एकादशी- 28 जनवरी, 2022

  • माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है।

मुहूर्त- 

  • एकादशी तिथि प्रारम्भ - जनवरी 28, 2022 को 02:16 ए एम बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त - जनवरी 28, 2022 को 11:35 पी एम बजे
  • 29 जनवरी को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 07:11 ए एम से 09:20 ए एम
  • पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 08:37 पी एम