स्थान नंदिनी नगर पुलिस की तत्परता से की गई बड़ी कार्यवाही प्राण घातक हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दिनांक 30/05/2025 को प्रार्थी अर्जुन साहू निवासी कोहड़िया चौकी कंडरका  थाना बेरला का रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का दोस्त मुतर्जरर खिलावन पाठक ग्राम गुधेली घूमने के लिए आया था जिसे प्रार्थी अपने मो0सा0 से छोड़ने के लिए खिलावन पाठक को उसके घर ग्राम मलपुरी कला  ले जा रहा था दिनांक घटना 30 मार्च 2025 को रात करीबन 8:00 बजे मलपुरी कला  चौक के आगे तालाब के पास खिलावन पाठक का जमीन है वहां पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे उसी समय मलपुरी कला बस्ती तरफ से भूपेंद्र धीवर, भोला धीवर, अजय देवदाश एवं पीयूष यादव आए और मोबाइल छिनने  लगे और मुतर्जररो के मना करने आपरोपियानो द्वारा प्रार्थी व मुतर्जरर सदर खिलावन पाठक को हत्या करने की नियत से सभी एक राय होकर प्राण घातक हमला करते हुए अपने हाथ में रखे शराब की शीशी एवं धारदार लोहे की वस्तु से चोट पहुंचाये  हैं कायमी उपरांत आरोपीगण  का पता तलाश कर आरोपियानों को हिरासत में लेकर पूछताछ पर अपराध स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त आलाजरप को बरामद कराने पर समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से दिनांक 31 525 को गिरफ्तार माननीय न्यायालय में पेश किया गया |