त्वरित खबरें झिथराटोला। आज ग्राम में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक , सभी पंचों सहित समस्त ग्रामवासियों नें अपनी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर सरपंच किशोर कुमार टेमरे ने कहा कि जिस प्रकार कोरोना पुनः अपना सर उठा रहा है और इसकी तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए हमें सरकार के द्वारा निर्धारित गाईड लाईन का कड़ाई से पालन करना होगा। मास्क पहनना अनिवार्य है साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ-साथ हाथों को बार-बार धोना बहुत ही जरूरी है। कार्यक्रम में सचिव रोहित राम निर्मलकर ने कहा कि शासन के द्वारा समय-समय पर रोजगार मूलक कार्य मिलते रहते हैं, जिससे ग्रामवासियों को रोजगार उपलब्ध होते रहेंगें और ग्रामवासियों को रोजगार की तलाश में पलायन नहीं करना होगा जिससे वे कोरोना से बचेंगें एवं सभी को सुुुुुुुरक्षित भी रखेंगें। कु. यमुना रोजगार सहायिका ने कहा कि शासन जो हमेें रोजगार दे रही है हमें उस कार्य को पूर्ण ईमानदारी से करना है गोदी सही तरीके से खोदी जानी चाहिए जिससे कि जॉच अधिकारी को कोई भी खामी निकालने का मौका न मिल और वह पूरा भुगतान करने की अनुशंसा करे।
रोजगार दिवस के अवसर पर सभी पंचगण मेनका खरे, देहूती साहू, लक्ष्मी साहू, भूमिका कंवर, डिलेश्वर यादव, अनुज कंवर,मीना साहू मितानिन रेवती कंवर सहित सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद थे।