बच्ची को अगवा कर किया रेप, फिर हत्या,

त्वरित ख़बरें - आरोपीयों को मिलने जा रही ऐसी सजा कभी नहीं सुना होगा

नई दिल्ली: रूस में दो लोगों ने एक पांच साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेप  की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद उन्होंने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर  दी. इतना ही नहीं बेरहमी से हत्या करने के बाद बच्ची की लाश को सूटकेस में भरकर ठिकाने लगा दिया. अब इस मामले में हत्यारे रेपिस्ट को 'दुनिया के सबसे ठंडे इलाके' में सजा दी जाएगी. 

 बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या का आरोप 44 वर्षीय डेनिस गेरासिमोव  और 24 साल के वादिम बेल्याकोव  पर लगा है. दोनों समलैंगिक बताए जा रहे हैं. पिछले हफ्ते कोस्ट्रोमा  इलाके में जब बच्ची अपनी मां के ऑफिस के पास खेल रही थी. तभी इन दोनों उसे किडनैप कर लिया.

सीसीटीवी फुटेज में डेनिस और वादिम बच्ची को अगवा कर कंधे पर उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसकी मदद से पुलिस ने बताया कि दोनों बच्ची को उठाकर सुनसान बर्फीले इलाके में ले गए. वहां उन्होंने पहले तो बच्ची से रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने चाकू से उसके शरीर के टुकड़े कर सूटकेस में भरा और फिर अपने हॉस्टल के कमरे में ले जाकर ठिकाने लगा दिया. पुलिस जब उनके कमरे में पहुंची तो उन्हें सूटकेस से बच्ची की क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने डेनिस और वादिम को अरेस्ट कर लिया.

जैसे ये खबर लोगों को मिली उन्होंने पुलिस के सामने ही हत्यारों को घेर लिया और उनकी पिटाई करने की कोशिश की. हालांकि, किसी तरह पुलिसकर्मी दोनों को बचाकर निकाल ले गए. मिलेगी बेहद कड़ी सजा! दरअसल, रूस ने बच्चों से यौन हमले के दोषियों के लिए बेहद कड़ी सजा का नया नियम बनाया है. दोषियों को 'दुनिया के सबसे ठंडे इलाके' यानी आर्कटिक  के इलाकों में जीवन भर कैद रखा जाएगा. देश के संसदीय अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों का यौन शोषण करने वाले 'राक्षसों' को आर्कटिक में कठोर श्रम दंड कालोनियों में अपनी सजा काटनी होगी, जहां उनसे साइबेरियाई खदानों में काम करवाया जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, डेनिस और वादिम ने पुलिस के सामने बच्ची की हत्या की बात कबूल कर ली है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हिरासत में लिए गए लोगों में से एक पुराना अपराधी निकला." उसका नाबालिगों से दुर्व्यवहार करने का इतिहास है. डेनिस और वादिम कपल हैं और वो एक साथ रहते थे |