कलेक्टर ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन...

त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

दुर्ग|  भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न  बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 134वीं जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित उनके आदम कद प्रतिमा पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं नागरिकों ने माल्यार्पण किया। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रतिमा स्थल पर डॉ.  अम्बेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर अधिकारियों और नागरिकों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया। एडीएम अरविंद एक्का,  एसडीएम हरवंश सिंह मिरी एवं अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।