उत्तर प्रदेश : एक हैरान करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आई है, जहां जगराते में चलो बुलाया आया है… गाना गाते समय गायक को हार्ट अटैक आ गया और मंच पर ही उसकी मौत हो गई.इन दिनों देशभर में आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि की धूम मची हुई है और हर कोई मातारानी की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है. कई भक्तों द्वारा जगराता और माता की चौकी का आयोजन किया जा रहा है. इस बीच एक हैरान करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आई है, जहां जगराते में ‘चलो बुलाया आया है…’ गाना गाते समय गायक को हार्ट अटैक आ गया और मंच पर ही उसकी मौत हो गई.