पार्षद निधि के कार्य का महापौर ने किया भूमिपूजन...

त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

रिसाली : नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा ने वार्ड 10 रिसाली सेक्टर में विकास कार्य के लिए भूमिपूजन की। क्षेत्रीय पार्षद जमुना ठाकुर ने अपने निधि से 4 लाख 50 हजार स्वीकृत की है। इस राशि से ब्लाक 203, 204, 207 व 208 दशहरा मैदान का सीमेंटीकरण का कार्य पूर्ण होगा। उल्लेखनीय है कि बारिश के पानी से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आने वाले समय में उन्हें इस समस्या से निजात मिलेगी।