निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू

त्वरित ख़बरें -24 घंटे दिन रात एक कर के 42 एमएलडी के तकनीकी खराबी को ठीक किया गया
कल सुबह से पानी निर्बाध मिलेगा आज रात्रि को भी पानी सप्लाई होगी

दुर्ग  /30 दिसंबर 2021 नगर निगम दुर्ग के कुछ क्षेत्रों में विगत दिनों 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में तकनीकी खराबी आने के कारण विद्युत नगर, बोरसी, पोटिया कला ,मीनाक्षी नगर, ऋषभ नगर, मिलपारा, गांधीनगर ,बघेरा, नयापारा, राजीव नगर, मठपारा, गयानगर, सिकोला भाठा ,सिकोला बस्ती, कर्मचारी नगर, उरला एवं कातुलबोड में जलापूर्ति प्रभावित रही।  नया केवल डालकर मरम्मत कार्य किया गया जिससे टंकी पानी भरने का कार्य जारी है तथा रात्रि 9:00 बजे तक पानी सभी प्रभावित क्षेत्रों में सप्लाई शुरू हो जाएगी नगर निगम द्वारा 24 घंटे दिन रात एक करके 42 एमएलडी के तकनीकी खराबी को ठीक किया गया कल सुबह से पानी निर्बाध मिलेगा आज रात्रि को भी पानी सप्लाई होगी नियमित रूप से जारी रहेगी। लगातार बारिश होने के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माननीय महापौर श्री धीरज बाकलीवाल के निर्देशानुसार उक्त कार्य को अंजाम दिया है जिसके परिणाम स्वरूप मरम्मत कार्य संभव हो सका उक्त कार्य में आरके जैन सहायक अभियंता  नारायण  सिंह ठाकुर जल निरीक्षक अभ्युदय मिश्रा प्रभारी जल निरीक्षक एवं वाटर सप्लाई के तकनीकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा |