भिलाई -3 हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के द्वारा आयोजित सत्र 2023-24 की परीक्षा की प्रावीण्य सूची घोषित की गई है। इस प्रावीण्य सूची में डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई -3 की इतिहास विभाग की छात्रा कु.सुमन चन्द्रा पिता संतोष चन्द्रा ने चतुर्थ स्थान बनाया है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अश्विनी महाजन ने मेरिट सूची की छात्रा को स्मृति चिन्ह् एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी लगन, मेहनत, दृढ निश्चय एवं प्राध्यापको के सहयोग ने सफलता का परचम लहराया है और उन्होंने कहा कि इस छात्रा की मेहनत से प्रवीण सूची में जगह बनाने से महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओ को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंजिल को पाने के लिए लक्ष्य पहले से ही निर्धारित कर लेना चाहिए और उसी के अनुरूप मेहनत कर सफलता प्राप्त कर सकते है। उन्होंने इस सफलता के लिए इतिहास विभाग के प्राध्यापको को भी अपनी शुभकामनाएं दी I इस अवसर पर इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ भारती सेठी ने छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभाग के सभी छात्र-छात्राएं आगे भी ऐसे ही प्रतिभा के प्रदर्शन को बनाये रखे और महाविद्यालय का नाम रोशन कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें। कु.सुमन चन्द्रा ने अपने गुरुजनों एवं परिजनों को धन्यवाद दिया और अपने सहपाठियों से कहा कि सकारात्मक विचारों से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है । उनका कहना है कि वह प्रतिदिन में 3 से 4 घंटे पढ़ाई करती थी। इस उपलब्धि के लिए इतिहास विभाग के प्राध्यापक कमुन वर्मा ,वर्षा सूर्यवंशी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने छात्रा को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।