सीएम साय बोले- ये गौरव की बात , बेटी निशा के जज्बे को सलाम, किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

बिलासपुर : कठिनाइयां चाहे जितनी भी आएं, हौसले बुलंद हों, तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की पर्वतारोही निशा यादव ने. सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपने साहस और संकल्प से अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो, जिसकी ऊंचाई 5895 मीटर है. वहां, कई कठिनाइयों को पार कर देश का तिरंगा लहराया. निशा के इस सफर में चुनौतियां कम नहीं थीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. लगातार 11 घंटे की बारिश का सामना करते हुए 4 फरवरी को शिखर तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की.अब, जब अपने शहर लौटी तो गर्मजोशी से लोगों ने निशा का स्वागत किया.