डोंगरगढ़- ग्राम पंचायत धूसेरा में चुनावी बहिस्कार की चेतावनी अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने सौपा ज्ञापन

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राहुल ओझा डोंगरगढ़ ग्राम पंचायत घुसेरा के ग्रामीणों द्वारा डोंगरगढ़ एस.डी.म को ज्ञापन के माध्यम से चुनावी बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई है। धुसेरा गांव के ग्रामीणों के अनुसार गांव में अवैध रूप से कोई भी व्यक्ति शासकीय भूमियों पर अवैध अतिक्रमण करके  मकान दुकान इत्यादि निर्माण धड़ल्लै से करवा रहे हैं। किसी अन्य विकास कार्यों  के लिए संरक्षित शासकीय भूमियों को अवैध अतिक्रमण (कब्जा)कर रहे है। गांव के पंच व सरपंच एवं अन्य ग्राम प्रमुखों के मना करने के बाद भी किसी भी प्रकार का शासकीय भूमियों के अतिक्रमण पर  रोक नही लग पा रहा है। दिनो दिन यह अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है । ग्रामीणों के अनुसार पूर्व भी सम्मत ग्रामवासी शासन को आवेदन के माध्यम से अवगत करा चुके है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की ठोस कार्यवाही नही हुई है ।  शासकीय भूमियों पर निरंतर अवैध अतिक्रमण जारी है इस समस्या से परेशान होकर ग्राम पंचायत धुसेरा के ग्रामीण आपस में बैठक करके समस्त ग्रामवासी  के सहमति से इस भूमि अतिक्रमण को रोकने के लिए निर्णय लिया गया है। की  शासन इस बार भी कोई भी कार्यवाही नही करेगी तो ग्राम पंचायत धूसेरा के कोई भी व्यक्ति पंचायत चुनाव में वोट डालने नही जायेगा l