24, जनवरी शुक्रवार को अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ के 50वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती, एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगन्नाथ जी शिंदे के 75 वी जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जिला दवा विक्रेता संघ राजनांदगांव ने जिला चिकित्सालय बसन्तपुर राजनांदगांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया था
रक्तदान के इस पावन अवसर पे दवा विक्रेता संघ केअनेकों अनेक सदस्यों ने उत्साह पूर्ण भाग लेकर, मानव सेवा हेतु 42 यूनिट खून , रक्तविरो के द्वारा रक्तदान किया गया ,रक्तदान के पश्चात दवा संघ के सदस्यों बहुत उत्साह उमंग देखते ही बनता रहा था ।
उक्त अवसर पे प्रदेश दवा विक्रेता संघ के संगठन सचिव देवव्रत गौतम ने इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की जिला दवा विक्रेता संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष अतुल जैन ने रक्तदान कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर आगे भी अविरल गति से समाज कल्याण का कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही कोषाध्यक्ष अनिक खंडेलवाल जी तो अनेक वर्षों से रक्तदान की सेवा में लगे हुवे हैं इस कार्यक्रम में बहुत लगन एवं निष्ठा से लगे हुए थे संरक्षक गोवर्धन दास लोहिया, प्रेमचन्द गोलछा जी कार्यकारणी सदस्यों एवं रक्तदान करने वालों को धन्यवाद के साथ ही फ्रूटी, ओ आर एस घोल, फल एवं प्रमाण पत्र, का वितरण किया गया
रक्तदान के इस महान अवसर पर जिला दवा विक्रेता संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष अतुल जैन के द्वारा अपनी मातुश्री फ़ुलू देवी श्रीमाल मोहला के स्मृति में जिला चिकित्सालय बसन्तपुर राजनांदगांव ब्लड बैंक विभाग के लिए ,ख्याति प्राप्त कंपनी का आरओ वाटर मशीन प्रदान किया है ब्लेड बैंक प्रभारी ठाकुर मैडम एवं स्टाफ ने जिला दवा विक्रेता संघ राजनांदगांव को आभार जताया इसके पश्चात सचिव जिला दवा विक्रेता संघ राजनांदगांव के दशरथ प्रसाद शर्मा ने रक्तदान के बारे मे बताया कि मानव काया से मात्र 350ml ही खून निकालते जो 120घंटे के अंदर शरीर के अन रक्त का निर्माण हो जाता हैं जिससे शरीर में स्फूर्ति और नई उर्जा का संचार होता हैं बार बार रक्तदान करने से खून भी पतला होता हैं जिससे हृदयाघात की संभावना कम होती हैं, इस रक्त महादान से हम मानव जीवनकी रक्षा करते हैं