फोर्ड कार कंपनी के मालिक अल्फ्रेड फोर्ड हिन्दू बने; Alfred Ford ने अपनाया हिंदू धर्म, मंदिर को 250 करोड़ रुपए किए दान

त्वरित खबरे;-मनीष साहू

महाकुम्भ मेला अमृत स्नान ;  फोर्ड कार कम्पनी के मालिक अल्फ्रेड फोर्ड हिन्दू बने  नाम रखा अम्बरीशदास और 

मंदिर निर्माण कार्य के लिए 250 करोड़ रूपये   दान किये वह एक व्यापारी है और फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक है,

 अलफ्रेड फोर्ड जिन्‍होंने वर्ष 1975 में हिंदू धर्म अपनाया था, वह इस्‍कॉन यानी इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्‍णा कॉन्शियसनेस प्रोजेक्‍ट के साथ बतौर चेयरमैन जुड़े हुए हैं। अलफ्रेड फोर्ड ने हिंदू धर्म अपनाने के बाद अपना नाम बदलकर अंबरीश दास कर लिया है। उन्‍होंने दुनिया के सबसे ऊंचे गुंबद वाले कृष्‍ण मंदिर को बनाने का मिशन शुरू किया है। फोर्ड के सपनों का मंदिर पश्चिम बंगाल के मायापुर में बनेगा। यह जगह चैतन्‍य महाप्रभु की जन्‍मस्‍थली है। फोर्ड अपने इस सपने को पूरा करने के लिए पिछले दिनों भारत आए थे। अलफ्रेड अब तक 250 करोड़ रुपए मंदिर के प्रोजेक्‍ट को दे चुके हैं और इस प्रोजेक्‍ट की लागत करीब 500 करोड़ से लेकर 700 करोड़ रुपए तक है।