एपीजे अब्दुल कलाम पुण्यतिथि पर पढ़िए मिसाइल मैन के Quotes !!

TVARIT KHABREN:-डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम एक एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे। जिन्होंने भारत के 11वें राष्ट्रपति (2002 से 2007 तक) के रूप में कार्य किया। उन्हें पीपुल्स प्रेसिडेंट के............

डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम एक एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे। जिन्होंने भारत के 11वें राष्ट्रपति (2002 से 2007 तक) के रूप में कार्य किया। उन्हें पीपुल्स प्रेसिडेंट के रूप में जाना जाता था। देश के मिसाइल मैन के रूप में जाने वाले डॉ. कलाम ने दो प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनों – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ काम किया है।

एपीजे अब्दुल कलाम के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण वाहन प्रौद्योगिकी का विकास शामिल है। उन्होंने देश के सबसे महत्वपूर्ण परमाणु परीक्षणों में से एक पोखरण-II में मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने कई किताबें लिखीं, जिनमें प्रसिद्ध विंग्स ऑफ फायर भी शामिल है। विज्ञान और राजनीति में कलाम को काम के लिए 1981 में पद्मभूषण, 1990 में पद्म विभूष और 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। 27 जुलाई 2015 को 83 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनकी छठी पुण्यतिथि पर आइए उनके द्वारा दिए गए प्रेरक उद्धरणों को याद करें। जो जिंदगी के मुश्किल समय में बहुत काम आएंगे।

APJ Abdul Kalam Quotes, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के विचार

1. अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।

2. सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो हैं जो आपको नींद ही नहीं आने दे।

3. आइए हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।

4. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी हैं।

5. छोटा लक्ष्य जुर्म हैं, महान लक्षय होना चाहिए।

6. इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता है, जितना कि कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।

7. देश का सबसे अच्छा दिमाग क्लासरूम के आखिरी बेंचों पर मिल सकता है।

8. जिस दिन हमारे सिग्नेचर, ऑटोग्राफ में बदल जाएं उस दिन मान लीजिए कि आप कामयाब हो गए हैं।

9. अगर हमें अपने सफलता के रास्ते पर निराशा हाथ लगती है इसका मतलब यह नहीं है कि हम कोशिश करना छोड़ दें क्योंकि हर निराशा और असफलता के पीछे ही सफलता छिपी होती है।

10. जो अपने दिल से काम नहीं कर सकते वे हासिल करते हैं, लेकिन बस खोखली चीजें, अधूरे मन से मिली सफलता अपने आस-पास कड़वाहट पैदा करती हैं।

11. जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर की कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ताकत का सम्मान करती हैं।