नगर पालिका निगम रिसाली, श्याम नगर जिला दुर्ग... मंदिर के सामने लगेगा पेपर विधायक ने किया भूमि पूजन....
वैशाली वार्ड 23 प्रगति नगर में निर्माण अधीन मंदिर में पेपर ब्लॉक लगाया जाएगा। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शुक्रवार को भूमि पूजन किया। लघु उद्यान सौंदर्य करण के तहत यह कार्य पार्षद निधि से होगा इसके लिए पार्षद धर्मेंद्र भगत ने 6 लाख की राशि दी है।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर दोपहर बाद प्रगति नगर पहुंचें उन्होंने पहले हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की, बाद में परिसर में पेपर ब्लॉक लगाने और नहर को केपिंग करने के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान विधायक ललित ने नागरिकों से बातचीत की भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षद धर्मेंद्र, भगत राम साहू, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शिंदे महामंत्री राजू जंगल आदि उपस्थित थे।
नेक कार्य के लिए बधाई:
विधायक ललित ने कहा कि हमारे आराध्य स्थल को सहेजना आवश्यक है। यह विधायक आस्था का केंद्र है। हर वर्ग के लिए दरवाजा खुला होता है। ऐसे स्थल पर पार्षद ने अपने निधि का उपयोग किया है उसके लिए पार्षद को बधाई।