बेटियों की सुरक्षा पर आए दिन सवाल उठते रहते थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इतने बड़े यूपी को चलाने के लिए जिस दमखम और दमदारी की जरूरत है। उसे ये डबल इंजन सरकार पूरी कर रही है। इतने बड़े यूपी को चलाने के लिए जिस दमखम की जरूरत है, जिस दमदारी की जरूरत है। उसे ये डबल इंजन सरकार पूरी कर रही है। गंगा एक्सप्रेस वे यूपी के प्रगति के द्वार खोलेगा।
मोदी ने कहा कि पहले बेटियों की सुरक्षा पर आए दिन सवाल उठते रहते थे, उनका स्कूल कॉलेज जाना तक मुश्किल कर दिया था। कब कहां दंगा और आगजनी हो जाये कोई नहीं कह सकता था। लेकिन बीते साढ़े 4 साल में योगी जी की सरकार ने स्थिति को सुधारने के लिए बहुत परिश्रम किया है। हालात बदल गए हैं।
मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें
. योगी+यूपी बहुत उपयोगी है
. मोदी+योगी भी यूपी के लिए उपयोगी
.पहले सड़क पर कट्टा लहराने वाले दिखते थे, अब उन पर बुलडोजर चलता है
. अयोध्या, मथुरा, काशी का विकास और गंगा की सफाई विपक्ष को रास नहीं हो आ रही है।
. पहले लड़कियां सुरक्षित नहीं नहीं थी, कभी भी दंगे हो जाते थे, आग लग जाती थी। अब हालात बदल गए हैं।
अपडेट्स-
- सरकार बनने से पहले पश्चिम यूपी की कानून व्यवस्था बहुत खराब थी। पश्चिम यूपी में सूरज डूबते ही कट्टा लहराने वाले सड़क पर नजर आते थे।
- हमारे यहां कुछ राजनीतिक दल ऐसे रहे हैं, जिन्हें देश के विकास से दिक्कत है। इन्हें अपनी वोट बैंक की चिंता ज्यादा सताती है। इन्हें काशी के विकास से दिक्कत है। अयोध्या के विकास से दिक्कत है। गंगा की सफाई से दिक्कत है। पहले बेटियों की सुरक्षा पर आए दिन सवाल खड़े होते थे। व्यापारियों की चिंता उसके परिवार को रहती थी। कब कहां दंगा हो जाए, कहां आग लग जाए कुछ पता नहीं होता था। लेकिन आज ऐसा नहीं है।
- हाल ही में हमारी सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपए गरीबों के पक्के घर बनाने के लिए स्वीकृत किए हैं। आज गरीब का दर्द समझने वाली, गरीब का साथ देने वाली सरकार बनी है। विकास का ऐसा ही काम गरीब, दलित, पिछड़े का जीवन बदलता है।
- काकोरी से क्रांति की अलख जगाने वाले राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान को मैं नमन करता हूं। मुझे इस मिट्टी को माथे पर लगाने का सौभाग्य मिला है।
- साथियों सहयोग से कल ही पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक और रोशन का बलिदान दिवस है। उन्हें 19 दिसंबर को फांसी की सजा दी गई थी। उनका हमारे ऊपर बहुत बड़ा कर्ज है।
- आज उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े एक्सप्रेस वे पर काम शुरू हो रहा है। राम चरित मानस में कहा गया है कि मां गंगा सारे मंगलों की, सारी प्रगति का सुख देती है। और सामाजिक पीड़ा हर लेती है।
- गंगा एक्सप्रेस वे यूपी के प्रगति का द्वार खोलेगा।
- डबल इंजन की सरकार में यूपी की ताकत बढ़ रही है।
- 21वीं सदी में हाई स्पीड की कनेक्टिविटी बहुत जरूरी है। इस एक्सप्रेस-वे से एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा, मेट्रो को जोड़ा जाएगा।
- हम सबका साथ, सबके विकास के लिए यूपी में जी जान से जुटे हुए हैं।
- पहले ऐसी परियोजनाएं कागज पर शुरू होती थीं, ताकि वो लोग अपनी तिजोरी भर सकें।
- हमारी सरकार दिन रात गरीबों के लिए काम करती है। मेरी सरकार ने 30 लाख गरीबों को मकान दिया है।