BIG ब्रेकिंग: राजनांदगांव में आसमान से आई आफत, आकाशीय बिजली गिरने से पांच मासूम स्कूली बच्चों समेत 8 लोगों की मौत.....
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के जोरातराई गांव में कल दिल दहला देने वाली घटना घटी जिसमें पूरे क्षेत्र को शक में डुबो दिया है बारिश से बचने की कोशिश कर रहे आठ ने दोष लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई जिसमें पांच मासूम स्कूली बच्चे भी शामिल है इसके अलावा तीन ग्रामीण ने भी इस हादसे में अपनी जान गवा दी घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और डर का माहौल है।
क्या हुआ था?
दोपहर के वक्त जोरदार बारिश हो रही थी। ग्रामीण और स्कूल के बच्चे बारिश से बचने के लिए एक खंडहर में शरण ले रहे थे। अचानक आसमान से बिजली गिरने से उनके जीवन की डोर हमेशा के लिए टूट गई घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाई हुई है।
प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया:
घटना की खबर मिलते ही राजनांदगांव जिले के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत कार्यों को तेज कर दिया गया और हर संभव मदद की जा रही है। इस घटना के बाद से गांव में वह का माहौल परस गया है। लोग आकाशीय बिजली की दहशत में है।
सुरक्षा के उपाय:
यह हादसा एक बार फिर से हमें यह याद दिलाता है कि प्राकृतिक आपदाओं के सामने मानव जीवन कितना सुरक्षित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार भारी बारिश के दौरान खुले स्थान या ऊंचे पेड़ों के पास शरण लेना अत्यंत खतरनाक हो सकता है। लोगों को बिजली कड़कने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जाती है। इस घटना ने शोक की लहर पैदा कर दी है। इसके लिए बच्चों की दर्दनाक मौत ने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया है।सरकारी अधिकारियों ने मृतकों के परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
यह घटना हमें प्रकृति की अनिश्चितता और उसके प्रति सतर्कता बरतने की आवश्यकता की ओर इंगित करती है। आसमान से गिरी इस बिजली ने एक पल में कई जिंदगियों को छीन लिया पर उनके परिवारों का दर्द जीवन भर बना रहेगा।