बाल रत्न मंच गणेश उत्सव समिति के संयोजक संदेश जैन प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि सेवा ही उद्देश्य को लेकर कार्य करने वाली नगर की सेवाभावी संस्था बाल रत्न मंच सेवा समिति के 31 वे गणपति आयोजन में सनातन संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने के लिए मेरी संस्कृति मेरा आधार पर 11 दिवसीय आयोजन किए गए सनातन संस्कृति की अलख जगाने के लिए अभिषेक महापूजा हवन महा आरती में विश्व कल्याण मंगल कामना सनातन संस्कृति सिखाती है दीपोत्सव में जन जन ने दीप जलाकर सनातन की अलख जगाई , विशाल रक्तदान शिविर में परमार्थ का संकल्प 68 यूनिट रक्तदान किया जिए और जीने दे , 31 वे भंडारा आयोजन में पधारे लगभग 3500 भक्तों का पूजा प्रभारी महेश शर्मा एवं लोकेश अग्रवाल द्वारा केसर युक्त चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया गया भंडारा आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय मधुसूदन यादव पूर्व सांसद , विशिष्ट अतिथि माननीय जितेंद्र मुदलियार पूर्व अध्यक्ष युवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन , माननीय शरद अग्रवाल अध्यक्ष चैंबर ऑफ़ कॉमर्स राजनंदगांव ,अर्पण खंडेलवाल अध्यक्ष खंडेलवाल युवा कल्याण संगठन ने महाप्रसाद वितरण कर शुभारंभ किया भंडारा में झूठ ना छोड़ने का आवाहन आयुष शर्मा श्रेयांश जोशी ने विनम्रता पूर्वक निवेदन किया भंडारा प्रसाद ग्रहण करने वाले भक्तों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सहर्ष साथ निभाया । गणपति महोत्सव आयोजन में मुख्य रूप से सांसद संतोष पांडे द्वारा भगवान गणपति एवं जगन्नाथ प्रभु की आरती उतार कर नगर कल्याण की कामना की व आशीर्वाद प्राप्त किया सनातन की अलख जगाने हेतु संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी माननीय पूर्व सांसद एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव जी ने कहा की प्रभु जगन्नाथ की दिव्य मनमोहक छवि ने मन मोह लिया आपकी संस्था 31वर्षों से धार्मिक सामाजिक एवं मानव मात्र की सेवा में समर्पित रहती है , जितेंद्र मुदलियार ने अपने उद्बोधन में कहा कि निहस्वार्थ सेवा की मिसाल बाल रत्न मंच सेवा समिति संस्कारधानी को गौरवानवित करती है । राजनांदगांव कलेक्टर माननीय संजय अग्रवाल एवं एसपी मोहित गर्ग विशेष रूप से पंडाल परिसर पहुंचकर भगवान गणपति के बाल स्वरूप एवं जगन्नाथ महाप्रभु के दिव्य मनमोहक छवि के दर्शन किए संस्था की ओर से कलेक्टर महोदय का स्वागत नीतीश अग्रवाल , एवं संस्था के वरिष्ठ सदस्य राहुल अग्रवाल ने दुपट्टा पहनाकर किया माननीय कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जगन्नाथ महाप्रभु की दिव्य छवि के अलौकिक दर्शन पाकर जीवन धन्य हुआ आपकी संस्था अनेक वर्षों से सेवा ही उद्देश्य को लेकर सेवा कार्यों में लगी रहती है आपकी गौ सेवा रथ दो रोटी योजना गौ सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में आप जो कार्य कर रहे हैं वह प्रेरणादाई है। राजनंदगांव एसपी मोहित गर्ग कहां की भारतीय संस्कृति के अनुरूप आपकी गणपति उत्सव की सेवा अनुकरणीय है आपकी संस्था का परोपकार का भाव अटूट हैं आपकी संस्था देवदूत की भूमिका निभा रही है शहर की प्रतिष्ठित फर्म कालीचरण गुप्ता की दुकान की सबसे वरिष्ठ सदस्य 103 वर्षीय दादी जमुना देवी गुप्ता ने देर रात पंडाल पहुंचकर जगत के नाथ जगन्नाथ महाप्रभु की गोद में विश्राम करते हुए भगवान गणपति के मनमोहक बाल स्वरूप एवं जगन्नाथ महाप्रभु की अलौकिक छवि के दर्शन किए एवं संस्था सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया संस्था की ओर से दादी का स्वागत संस्था के वरिष्ठ सदस्य मयंक , एवं अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने किया बाल रत्न मंच के पंडाल में शहर के सामाजिक धार्मिक , महिला मंडल , एवम अन्य अन्य संस्थाओं , पत्रकार गण जन सामान्य का ताता लगा रहा एक सप्ताह प्रतिदिन भंडारा प्रतिदिन पूरे पंडाल परिसर में गणपति बप्पा मोरिया जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ भूखे को अन्न प्यासे को पानी यही भगवान भगवान जगन्नाथ की वाणी गूंजायमान रहा हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय ने प्रतिदिन जगन्नाथ महाप्रभु के दिव्य दर्शन कर अपने को धन-धन्य किया बाल रत्न मंच गणपति उत्सव के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एवं सचिव रोहित शर्मा , कोषाध्यक्ष करण अग्रवाल ने सम्मानित संरक्षक , वरिष्ठ सदस्यों कार्यकारिणी तन मन धन एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से गणपति उत्सव में सेवा देने वालों एवं उपस्थित संस्कारधानी वासियों का अपार प्रेम के लिए धन्यवाद आभार जताया व अंत में भगवान गणपति एवं जगन्नाथ महाप्रभु को दंडवत होकर प्रणाम किया ,