जगन्नाथ रथ यात्रा की तर्ज पर भाव भक्ति दिव्य भव्य गणपति विसर्जन यात्रा बाल रत्न मंच द्वारा पहल

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

सनातन संस्कृति के अनुरूप गणपति विसर्जन यात्रा

समाजसेवी बृजकिशोर सुरजन एवं अजय सिंगी ने रथ  खींचकर गणपति विसर्जन यात्रा का शुभारंभ किया

बाल रत्न मंच गणेश उत्सव सेवा समिति  वरिष्ठ सदस्य सौरभ खंडेलवाल एवं राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष संस्था अपने 31वें वर्ष में  गणपति विसर्जन को दिव्य भव्य बनाते हुए सनातन संस्कृति के अनुसार संकीर्तन करते हुए ढोल एवं घंटा ध्वनि का नाद करते हुए   संस्कारधानी में दूसरी बार जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा गणपति विसर्जन यात्रा के रूप में निकाली गई जिसमें संस्कारधानी के सेवाभावी समाजसेवी बृज किशोर सुरजन एवं अजय सिंगी जी द्वारा भगवान गणपति एवं जगन्नाथ महाप्रभु की महा आरती उतारकर गणपति विसर्जन जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ किया बाल रत्न मंच गणेश उत्सव  की ओर से माननीय अतिथियों का स्वागत संस्था के वरिष्ठ सदस्य मयंक शर्मा एवं अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने  अंग वस्त्र दुपट्टा पहनाकर किया । अलौकिक  गणपति विसर्जन रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु, अपने बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा जी के साथ भगवान गणपति को अपनी गोद में लिए हुए संस्कारधानी राजनांदगांव का नगर भ्रमण करते हुए गणपति विसर्जन रथ यात्रा संपन्न हुई ।  रथ को खींचने के लिए संस्कारधानी के सनातनियों का ताता लगा रहा  बच्चे बूढ़े महिलाएं सभी ने एक स्वर में जगन्नाथ महाप्रभु का जय घोष करते हुए भूखे को अन्न प्यासे को पानी यही है महाप्रभु जगन्नाथ की वाणी  जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ का उद्घोष करते हुए गणपति विसर्जन रथ यात्रा को अद्भुत अकल्पनीय एवं ऐतिहासिक यादगार पल बना दिया । गणपति विसर्जन रथ यात्रा को सनातन संस्कृति अनुसार  दिव्य भव्य बनाने में  बाल रत्न मंच गणेश उत्सव समिति के  वरिष्ठ सदस्य रितेश यादव   संयोजक रवि शर्मा ,   का अथक परिश्रम रहा   विसर्जन के पूर्व भगवान गणपति  का पूजन अर्चन कर  सेवा पूजा में किसी प्रकार की गलती के लिए क्षमा याचना की गई एवं गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ काजा घोष करते हुए भगवान गणपति को पुनः आमंत्रण दिया गया ।