दुर्ग 17 दिसंबर को होगा अधिवक्ता संघ का चुनाव, प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार किया दुरुस्त

त्वरित खबरें/ 17 दिसंबर को होगा अधिवक्ता संघ का चुनाव, प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार किया शुरु, ये 42 अधिवक्ता आजमाएंगे अपना भाग्य

दुर्ग: अधिवक्ता संघ का चुनाव, प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार शुरू किया कार्यकारिणी का चुनाव के लिए 17 दिसंबर को मतदान होना है। चुनाव के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह - सचिव सहित अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा हुआ है।

शासन द्वारा निर्धारित कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रत्याशी अपना चुनाव प्रसार करते नजर आए। जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग 2021 - 2023 के लिए सह सचिव पद की उम्मीदवार अधिवक्ता रेखा राय अपनी चुनावी प्रसार में किसी तरह की कमी नही छोड़ी है उनके द्वारा अधिवक्ताओं से बहुमूल्य मत प्रदान करने का निवेदन किया गया है चुनाव के लिए मतदान की तिथि 17 दिसंबर निर्धारित है। मतों की गणना 18 और 19 दिसंबर को की जाएगी। साथ ही 19 दिसंबर को अधिकृत चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।