दुर्ग: भिलाई गणेशोत्सव के दौरान सुरक्षा के सख्त उपाय एसपी जितेन्द्र शुक्ला की 12 बिंदुओं वाली एडवाइजरी, नशे में वाहन चलाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

दुर्ग: भिलाई गणेशोत्सव के दौरान सुरक्षा के सख्त उपाय एसपी जितेन्द्र शुक्ला की 12 बिंदुओं वाली एडवाइजरी, नशे में वाहन चलाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी....

दुर्ग: गणेशोत्सव के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने 12 बिंदुओं पर नए एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के तहत पुलिस विभाग में सुनिश्चित किया है कि पर्व के दौरान हर प्रमुख गणेश पंडाल पर पुलिस की तैनाती रहेगी और नशा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एडवाइजरी के मुख्य बिंदु: 

1. नशे के खिलाफ कार्रवाई: नशे में गाड़ी चलाने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी यदि किसी प्रकार व्यक्ति को नशे की हालत में पकड़ा जाता है तो उसे वहां का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

2. पंडालो पर निगरानी: गणेश पंडाल के आसपास कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में नहीं पाया जाएगा पंडालो के आसपास अग्निशामक यंत्र और रेत की बाल्टी रखती अनिवार्य होगी।

3. गणेश पंडाल में अवैध बिजली कनेक्शनों और खुले तारों को सुरक्षित तरीके से ढका आवश्यक है।

4. डीजे और लाउडस्पीकर:गणेश पंडाल में देर रात तक लाउडस्पीकर और डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी

5.गणेश विसर्जन पंडाल समितियों को नियम तिथियां में गणेश विसर्जन करना होगा

6.सुरक्षा व्यवस्था: गणेश पंडाल के आसपास वाटरप्रूफ पंडाल लगाना और कम से कम दो वॉलिंटियर्स की तैनाती करना अनिवार्य है

7. सीसीटीवी कैमरा: पंडालों के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा और कार्यक्रम स्थल में क्लोज सर्किट टीवी की व्यवस्था की जाएगी।

8. सदस्यों की सूची पंडाल समिति को अपने सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर थाना में दर्ज कराने होंगे इस निर्देश निर्देशों के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने गणेश उत्सव को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए ठोस कदम उठाया है यह सुनिश्चित करने के लिए की कोई आस सामाजिक गतिविधि ना हो पुलिस हर स्थिति पर निगरानी रखेगी।