गुजरात में जमकर बारिश हो रही है. जिसके कारण राज्य में काफी नुकसान हुआ है. इस बारिश में वाहनों के साथ -साथ पुलिस चौकी भी बहती हुई नजर आई. गुजरात में हालात काफी भयावह हो चुके है. सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है. नदियां, नाले उफान पर है. कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो चुके है. ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें आप देख सकते है की एक कार पानी में पूरी तरह से डूब चुकी है और इसके सामने ही एक पुलिस चौकी है, वह भी पानी में बहती हुई नजर आ रही है.