सीमा सुरक्षा बल ने तालपुरी एवं आसपास के इलाके में पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया सीमा सुरक्षा बल
भिलाई / मनजीत कौर रिपोर्टिंग / भिलाई एवं रायपुर सीमांत मुख्यालय सीमांत सीमा सुरक्षा बल भिलाई व रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रत्येक प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी तैनाती के दौरान इलाके में पर्यावरण का वृक्षारोपण कर कार्य बड़ी जोरों से चलाया जा रहा है पर्यावरण को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए 62,455 छायादार छायादार फलदार पौधों का पौधा रोपण किया गया सीमा सुरक्षा बल 20 लाख सेंपलिंग देश के विभिन्न भागों में लगा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ में कुल 1,09,600 नए पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था 28000 पौधे लगा चुके हैं ।50 हजार गड्ढे खोदे जा चुके हैं एवं अभियान जून माह के आखिरी सप्ताह तक शुरू किया गया था एवं पूरे बरसात के सीजन तक वृक्षारोपण किया जाएगा । सीमा सुरक्षा बल नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इतना ही कृत संकल्प है। इस शुभ अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक एस के त्यागी सहित अन्य अधिकारी गण अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद थे । एस के त्यागी महानिरीक्षक सीमा मुख्यालय रिसाली सीमा सुरक्षा बल के दिशानिर्देश में सभी अधिकारी अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने वृक्षारोपण कर वन एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया एवं संदेश दिया वन एवं पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है संरक्षित रखना हमारा परम कर्तव्य है सभी को इसके लिए आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए महा निरीक्षक श्री एस के त्यागी सहित अन्य अधिकारी गण अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।
पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश
सीमांत मुख्यालय सीमांत सीमा सुरक्षा बल भिलाई