छत्तीसगढ़ में इंसानियत शर्मसार: आदिवासी युवती से तालाब किनारे सामूहिक बलात्कार मेले के लिए निकली युवती के साथ दरिंदगी 6 आरोपी गिरफ्तार....
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाल ही में एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आया है, जहां रक्षाबंधन के पावन दिन पर एक 27 वर्षीय आदिवासी युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुई यह घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है, जहां मेले के लिए निकली युवती को आरोपी ने रास्ते में रोक लिया और ज़बरदस्ती उसे तालाब के किनारे ले जाकर उसके साथ हुई इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।
पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे मुख्य आरोपी राहुल चौहान भी शामिल है।युवती ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है,जिससे इस घटना की गंभीरता भी बढ़ जाती है।
जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (1) सामूहिक बलात्कार और धारा 351 (2) सम्मान को ठेस पहुंचाना और धमकी देकर किसी कार्य के लिए मजबूर करना के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
इस हृदय विदारक घटना पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी चिंता जताई है। उन्होंने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और पीड़िता को हर संभव सुरक्षा और चिकित्सा सहायता प्रदान करने की मांग की है। बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना को गंभीर बताते हुए न्याय की मांग की है। न्यायिक और प्रशासनिक स्तर पर इस मामले में कठोर कदम उठाना आवश्यक है।