भिलाई निवास में वरिष्ठ अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग, 22 अगस्त 2024/ राज्यपाल रमेन डेका के भिलाई प्रवास के दौरान आज भिलाई निवास में वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान सांसद विजय बघेल, भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंध निदेशक अनिर्बन दास गुप्ता, प्रबंध निदेशक मानव संसाधन पवन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। भिलाई निवास पहुँचने पर अधिकारियों ने राज्यपाल डेका का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।