दुर्ग में भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए विशेष टीम का गठन 2019 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी....
दुर्ग भाजपा भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ने अपने सदस्यता अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है इसके अंतर्गत दुर्ग जिला में भी सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश नेतृत्व ने जिला सदस्यता अभियान टोली की संरचना की है ।जिसमें राजेंद्र कुमार पाध्ये (जिला भाजपा उपाध्यक्ष) को संयोजक नियुक्त किया गया है। उसके साथ टोली में सदस्य के रूप में रविशंकर सिंह (प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य) रोहित साहू (जिला भाजपा मंत्री )और डॉक्टर मानसी गुलाटी (जिला भाजपा कार्य कार्यालय सदस्य) को शामिल किया गया है।
राजेंद्र कुमार पाध्ये ने बताया कि 20 अगस्त को रायपुर स्थित कुशलभाऊ ठाकरे परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह विशेष मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, जहां सदस्यता अभियान की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बैठक में प्रदेश भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारी विधायक सांसद जिला प्रभारी और अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
जिला सदस्यता अभियान टोली के अन्य सदस्य रवि शंकर सिंह, रोहित साहू, और डॉक्टर मानसी गुलाटी ने जोर देखकर कहा कि इस बार दुर्ग जिले में 2019 के सदस्यता अभियान के रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर पार्टी के सदस्यताओं को व्यापक बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
इस अभियान के तहत एक नए सदस्यों को जोड़ने के साथ-साथ भाजपा का उद्देश्य पार्टी के सिद्धांतों और विचारधाराओं को जनता तक पहुंचना है ,ताकि संगठन और भी सशक्त बना सके।