अक्सर अपनी ड्रेसिंग को लेकर ट्रोल होने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया के जरिए ही ट्रोलर्स को जवाब दिया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा- जो लोग मुझे मेरे कपड़ों काे लेकर ट्रोल करते हैं या सलाह देते हैं, उनके लिए मेरी जैकेट पर कुछ लिखा है। वीडियो में उर्फी पलटकर एक लाइन की तरफ इशारा करती हैं, जिसमें लिखा है- अपने काम से काम रखो। बिग बॉस ये मशहूर हुई उर्फी को अजीबो-गरीब कपड़े पहने के लिए बुरी तरह ट्रोल किया जाता है।